• Breaking News

    Ads

    20 Things most expensive Learn Too Late In Life चीजें जो ज्यादातर लोग जीवन में बहुत देर से सीखते हैं

     


    नमस्कार जैसे कि हम सभी जानते हैं जीवन एक यात्रा है। और जीवन के इस सफर में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं।जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हम सभी मूल्यवान ज्ञान सीखते जाते हैं।कभी हमे पर्वतों जैसी मुसीबतें पार करनी होती हैं। और कभी समंदर जितनी तकलीफ सहन करनी पड़ती है। जीवन में अच्छा और बुरा दोनों समय आता है। और हमें उसका ना चाहते हुए भी खुशी खुशी सामना करना पड़ता है। आईए जानते हैं वो चीजें जो ज्यादातर लोग जीवन में बहुत देर से सीखते हैं 

    20 Things Most People Learn Too Late In Life चीजें जो ज्यादातर लोग जीवन में बहुत देर से सीखते हैं


    "चलती का नाम जिंदगी"  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं और किस मुकाम पर खड़े हैं बस चलते ही जाना है। आप अपने जीवन को शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते, पर फिर भी क्या आप खुश और संतुष्ट हैं। क्या आपने इस दुनिया में वफ़ा लिया है जो आप चाहते हैं। क्या आपने अपने जीवन की ऐसी किताब लिख दी है जो इतिहास बन जाए। याद रखिए कोई आपको बड़ा कर सकता है, बड़ा बना नहीं सकता।

    20 Things Most expensive People Learn Too Late In Life


    २०. ज्यादातर लोग अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने से डरते हैं।


    क्योंकि

    उन्होंने अपने भीतर के बच्चे को मार दिया है


    वह महसूस नहीं करते क्या किसने रचनात्मक (क्रिएटिव) है


    चीजें जैसी है वैसी ही उन्हें पसंद है वह उनमें कोई फेरबदल करना नहीं चाहते

    १९. आपके सपनों और लक्ष्य से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता


    हालांकि कुछ लोग इस ड्रेस में सकते हैं। आपकी खोज में आपकी सहायता और सपोर्ट कर सकते हैं।  लेकिन वह अपने आपको छोड़ देंगे। याद रखिए किसी को परवाह नहीं है आपके सपनों की


    १८.दोस्त और रिश्तेदारों को आपके मुकाम से दोस्ती है आप से नहीं ।


    ज्यादातर दोस्त एक अवधि तक ही सीमित है। जब तक आप तरक्की हासिल और प्रगति प्राप्त कर रहे हैं तब तक ही उन दोस्तों की अवधि होती है। कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां आती है। जहां उन दोस्तों और रिश्तेदारों की जरूरत है रुचियां बदल जाती हैं। और फिर वह हमें कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आते।


    १७. उम्र के साथ जिम्मेदारियां उठाने की क्षमता भी बढ़ती जाती है।


    उम्र के साथ जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं तो उन्हें लगता है की उनकी काम करने की और जिम्मेदारी उठाने की क्षमता कम हो गई है। बजाय यह सोचने के उन्हें और अधिक काम करना चाहिए और अधिक जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। क्योंकि वह बड़े भी हैं और उम्र के साथ-साथ ज्ञान और अनुभव भी है। कोई इंसान महान पैदा नहीं होता महान बनता है।


    १६. सहजता ही रचनात्मकता की बहन है।


    अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी में एक ही रूटीन रखते हैं तो हम खुद को जंजीर में जकड़ लेते हैं। हम किसी का लीलन है को खुलकर महसूस नहीं कर सकते। आपको याद होगा, बचपन में किस तरह हम चीजों से अनजान हुआ करते थे। और हर घड़ी लम्हों का लुफ्त उठाया करते हैं


    १५. आप पहेले स्पर्श  को बाद में भुल जाते हैं।


    जैसे कि पहली बार हम अपने लोगों के साथ कहां घूमने गए थे क्या खाया था पहली बार हम कैसे मिले थे, पहली बार बारिश में कब नहाया था लास्ट बार बारिश में कब नहाया था। जैसे सुखद अनुभव को कई बार हम उदास हैं और उनका एहसास तो बिल्कुल भी नहीं रहता। अपने जीवन की चंचलता से जुड़ा रहना चाहिए।


    १४. ज्यादातर लोग वो करते ही नहीं जो उन्हें पसंद है।


    "Do what you love, love what you do"

    हां यह सच है

    जीता वह नहीं है जो जीवन का सपना देखता है। जीता वो है जो कोशिश करता हैं और ऐसा होने के लिए कड़ी मेहनत करता हैं .. 


    १३. स्कूल कॉलेज के बाद पढ़ना बंद कर देते है। "Never Stop Learning"


    आप किसी से भी पूछ लो कि उन्होंने कोई अच्छी किताब आखरी बार कब पढी थी। आदिकाल से ही जवाब मिलेगा कि बहुत लंबे समय से कोई किताब नहीं पढ़ी है। सुनने और देखने के साथ-साथ हमें पढ़ना भी चाहिए


    १२. लोग जितना सुनते हैं उससे कई ज्यादा बोलते हैं।


    हम किन्हीं दो व्यक्तियों को वार्तालाप करते हुए देखते हैं तू हमें पता पड़ता है दोनों अपनी-अपनी बारी के इंतजार में है वह सिर्फ सामने वाले की इसलिए सुन रहे हैं क्योंकि उनको भी बोलने का मौका मिले।


    ११. सफलता की अपनी शर्तें होती हैं।


    बचपन से हमें सिखाया जाता है कि "सफल होने के लिए मजबूत बनो" आपकी सफलता किसी दूसरे के लिए विपरीत परिणाम भी ला सकती है। पर उस पर ध्यान ना देते हुए हमें अपनी सफलता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए


    १०. हम अपना डीएनए (DNA) नहीं बदल सकते।


    उम्र के साथ जैसे हम बड़े होते हैं हमें पता पड़ता है की हम अपने पेरेंट्स चेंज नहीं कर सकते। पर कोई बात नहीं, आप वह करें जो आपको अच्छा लगता है। आप ऐसा जीवन बनाएं जो आप जीना चाहते हैं। अगर आप ऐसा कर सकते हो तो आप हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।


    ९. कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं है, इस दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं है।


    जीवन में सब कुछ अस्थायी है। जबकि हम जीवन में बहुत सारी चीजें हमेशा के लिए चाहते हैं। मैं अगर बात करूं तो दो विवाहित जोड़ों में से कोई एक पहले ही अपने जीवनसाथी को छोड़कर चला जाता है। आपका पसंदीदा पालतू जानवर या फिर आपकी नौकरी आपकी अपनी कोई भी चीज कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है। हमें यही ध्यान में रखते हुए जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए। याद रखिए आपके पास अपने माता - पिता, रिश्तेदार, दोस्तों के साथ बिताने के लिए सीमित समय ही है।


    ८. शिकायतें बंद करें, शिकायत करने से कोई फर्क नहीं पड़ता।


    हमारे पास रोजमर्रा की जिंदगी मैं होने वाली छोटी-छोटी चीजों के लिए शिकायतों का पिटारा भरा पड़ा है, जैसे कि खाने के बारे में, अपनी लाइफ स्टाइल के बारे में, जीवन जरूरी चीजों के बारे में, यहां तक कि भगवान की बनाई हर एक चीज सर्दी गर्मी बारिश कुछ भी हमें हर चीज से शिकायत है। अगर आज आप यह लेख पढ़ रहे हैं तो आप विश्व के किसी शिक्षित देश से वास्ता रखते होंगे, जहां इंटरनेट की उपलब्धि होगी। मतलब आप दुनिया के उन लोगों में से नहीं हो जिसे यह भी हासिल नहीं है। आपको ईश्वर का आभारी होना चाहिए। आपको अपने जीवन से शिकायत नहीं करने की वजाय उसका लुप्त उठाना चाहिए। क्या आपको किसी की शिकायत सुनना अच्छा लगता है, सही मायने में शिकायत करने से आप कुछ हासिल नहीं कर सकते शिकायत करने से सामने वाले को बढ़ावा मिलता है। इंसान को हमेशा वही करने में अच्छा लगता है जो उसे करने के लिए मना किया जाए।


    ७. जीवन सुंदर नहीं "life isn’t fair."


    दुनिया में यह जीवन इतना भी सुंदर नहीं है जितना हमें लगता है।

    कोई भी व्यक्ति अपनी सफलता और स्वास्थ्य के लिए किसी को धोखा दे सकता है, कट मार सकता है, कोई भी गुनाह कर सकता है, पर इन सभी पहलुओं पर ध्यान ना देते हुए हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


    ६. पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती हैं।


    पुराना व्याख्यान है शायद आपने सुना ही होगा "पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती" , जीवन में अधिकांश चीजें पैसों से खरीदी जा सकते हैं पैसा काफी जगहों पर मदद कर सकता है, धन से कई सारी समस्याएं हल्की जा सकते हैं। लेकिन पैसे से आप किसी का प्यार नहीं खरीद सकते धन से किसी व्यक्ति का खुद के प्रति लगाव

    नहीं खरीद सकते, धन से आप यह चीजें नहीं खरीद सकते और अगर खरीद भी ली तो वह आपको खुश नहीं कर सकते। यह बात अलग है की आपकी जेब में ऐसा हो तो आपकी खुशी का स्तर हाई रहता हो। दुनिया के अधिकांश अमीर लोग किसी ना किसी समस्या से परेशान हैं अगर पैसा ही हर समस्या का निवारण होता, तो दुनिया के वह अमीर लोग किसी समस्या से परेशान नहीं होते।


    ५. जो अभी है उसे हम महत्व नहीं देते।


    यदि आप उदास हैं, तो आप अतीत में रह रहे हैं। यदि आप चिंतित हैं, तो आप भविष्य में रह रहे हैं। अगर आप शांति से हैं, तो आप वर्तमान में जी रहे हैं। "- लाओ त्ज़ु (Lao Tzu)


    अपने भविष्य के लिए चिंतित रहना अच्छा है, लेकिन उस चिंता में अपने वर्तमान को खो देना उससे कई ज्यादा बुरा भी है। हम उसमें

    1 तिनका भी इधर का उधर नहीं कर सकते जो भूतकाल में हो चुका है। अपने भूतकाल को याद करके परेशान होने से आज का वर्तमान भी खराब हो रहा है। हमें पता भी नहीं पड़ेगा कब आज का यह दिन यादों में बदल गया, जब हम उस समय में मौजूद थे तब हम उसका आनंद नहीं उठा पाए। अधिकांश समय वर्तमान में व्यतीत करते हुए भविष्य की चिंता करना ज्यादा उचित है


    ४. सफलता या पैसों के लिए खुद की सेहत का बलिदान देना कितना उचित अनउचित।



    सफल लोगों के पास काम मैं ध्यान देने के साथ-साथ खुद की आंखों पर जान देने में कठिनाई होती है काम और जीवन में संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है। और इसी वजह से कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है, पर बीमार पड़ के स्वस्थ होने से कई ज्यादा अच्छा है स्वस्थ रहकर बीमार नहीं पडना।


    ३. चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होता।


    डर और चिंता इंसान को मारने के लिए काफी है, अगर आप चिंता में डूबे हैं तो आप खुद को मारने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सिर्फ चिंता विश्वास की नहीं है कि हमारे जीवन में कौन-कौन सी समस्याएं हैं बल्कि हमें किस बात की भी चिंता है कि हमारे पड़ोसी कहां जा रहे हैं हमारे पड़ोसी क्या कर रहे हैं हमारे सामने वालों ने कौन सा नया ट्रैवेल प्लान किया है, हम ऐसी बहुत सारी बेमतलब की चिंताओं से परेशान है।


    २. हार जाना अंत नहीं है।


    असफल हो जाने पर यदि आप हताश हो जाते हैं, और उसे वहीं खत्म कर देते हैं तो आप जीवन में एक नए अवसर को गवा देते हैं।

    असफलता और हार जाना असल में एक नए अवसर का रास्ता और मौका है। दूसरे मौके पर अगर हम करना चाहे तो चीजों को और भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं, और उसमें पारंगत बन सकते हैं। हार के बाद जीत की संभावना बढ़ जाती है। हार और असफलता इंसान के अंदर एक नया स्पार्क लाती है, जो स्पार्क हमें जीतने का जुनून प्रदान करता है।


    १. प्यार में पड़ना और फिर प्यार में धोखा।


    यह ठीक उस तरह है जैसे चीज अपने पास ना होने तक ही उसके दूसरे पहलू के बारे में पता करना, हम उस चीज का अच्छा या बुरा अनुभव तब ही कर सकते हैं जब हम उसे प्रैक्टिकली करके देखें।

    शुरू शुरू में हमें सच्चे प्यार की तलाश होती है, और वह तलाश तब जाकर खत्म हो जाती है जब हम उसे हासिल कर लेते हैं। फिर धीरे धीरे समय के साथ साथ हमें यह पता चला की इसमें कुछ ऐसा है ही नहीं जैसा हमने सुना था और सोचा था।


    यह भी पढ़ें:


    2 टिप्‍पणियां:

    1. Most likely & beautifully...your new post... I like this post.. आप बहोत ही सुन्दर लिखते हैं ओर युहि आगे भी आप लिखते रहें ... best of luck your nest post

      जवाब देंहटाएं
    2. आपकी हमारे लिए दी गई प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका आभारी हूं

      जवाब देंहटाएं

    Thank you sir !!!